रुद्रपुर, जनवरी 1 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में शोध निदेशालय द्वारा नववर्ष कार्यक्रम एवं विवि की रिसर्च काउंसिल की चतुर्थ वार्षिक बैठक गांधी हाल में गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने की। कुलपति ने विवि में शोध को अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुखी और किसान-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग व तकनीक के व्यवसायीकरण से जोड़ने का आहवान किया। निदेशक शोध डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में विवि में 190 शोध पत्र प्रकाशित हुए। 26 पेटेंट दाखिल किए गए और 320 अनुसंधान परियोजनाएं संचालित रहीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुमित चतुर्वेदी, डॉ. अर्चना कुशवाहा और डॉ. रविन्द्र कुमार को डॉ. राधाकृष्णन बेस्ट टीचर-रिसर्चर अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.