रुद्रपुर, मार्च 19 -- पंतनगर, संवाददाता। नई दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा मुहैया करा रही इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से अपनी फ्लाइटों के शेड्यूल में परिवर्तन करने जा रही है। कंपनी ने नए शेड्यूल के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस की नई दिल्ली-पंतनगर के बीच दो फ्लाइट संचालित हो रही हैं। वर्तमान में फ्लाइट संख्या 6ई-7324 नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर एक बजे पंतनगर पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह नई दिल्ली से सुबह 07.05 बजे उड़ान भरकर 08.10 बजे पंतनगर पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट संख्या 6ई-7156 दिल्ली से दोपहर 14.45 बजे उड़ान भरकर शाम 15.45 बजे पंतनगर पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह दिल्ली से दोपहर 01.20 बजे उड़ान भरकर 02.25 बजे पंतनगर पहुंचेगी। जबकि वापस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.