रुद्रपुर, जनवरी 31 -- पंतनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की कृषि एवं कृषि-आधारित उद्योगों में ऊर्जा पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 29वीं वार्षिक कार्यशाला 29 से 31 जनवरी तक सरदार पटेल नवीनीकृत ऊर्जा अनुसंधान संस्थान, आनंद (गुजरात) में आयोजित हुई। कार्यशाला में पंतनगर केंद्र के प्रधान शोधकर्ता डॉ. आरएन पटेरिया को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ केंद्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...