रुद्रपुर, अगस्त 12 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के बीच मंगलवार को शैक्षिक एवं शोध सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच ज्ञान, अनुभव और संसाधनों के आदान-प्रदान को मजबूत करेगा। एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य और विद्यार्थी एक-दूसरे की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, शोध केंद्रों और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर पंतनगर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय और संचार निदेशक डॉ. जेपी जायसवाल मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.