रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- पंतनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पंतनगर एयरपोर्ट पर आज यात्री सेवा दिवस मनाया जाएगा। प्रभारी एयरपोर्ट निदेशक अनुप गुप्ता ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य यात्रियों को विशेष सुविधाओं का अनुभव कराना और उन्हें यह अहसास दिलाना है कि एयरपोर्ट प्रबंधन किस तरह गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्री सेवा दिवस पर एयरपोर्ट आने-जाने वाले सभी यात्रियों का स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों की जांच, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, वरिष्ठ नागरिकों के नाम पर पौधारोपण, रक्तदान शिविर और टैक्सी चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.