हरिद्वार, सितम्बर 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज में सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज तथा रीजनल आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान रानीखेत की ओर से फार्माकोविजिलेंस पर कार्यशाला में सौ लोगों ने भाग लिया। उदघाटन सत्र में आरएआरआई रानीखेत के सहायक इंचार्ज डॉ ओम प्रकाश, पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार, उप प्राचार्य डॉ. गिरीश केजे और अनुसंधान अधिकारी डॉ. तरुण कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने आयुर्वेदिक औषधियों के संभावित दुष्प्रभावों की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण एवं चिकित्सकों में रिपोर्टिंग की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की वैज्ञानिकता एवं विश्वसनीयता को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि रोगियों के हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.