मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी/ पंडौल। पंडौल में रविवार को पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से संदिग्ध वस्तुएं बरामद होने की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस को संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। हालांकि पुलिस अफसर इस पर आधाकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...