मधुबनी, जनवरी 15 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संझा देवी ने की। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा योजनाओं के चयन में पारदर्शिता और सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजना वितरण पर सहमति जताई। बैठक का मुख्य एजेंडा गत बैठक की संपुष्टि के साथ आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बीपीडीपी योजना चयन से संबंधित प्रस्तावों का पारित करना रहा। इसके अलावा 15वीं राज्य वित्त आयोग एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की समीक्षा एवं अनुमोदन किया गया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, आवास, मनरेगा एवं कृषि विभाग की योजनाओं की प्रग...