घाटशिला, जनवरी 8 -- घाटशिला। पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा घोषित हेंदलजुड़ी पंचायत के डॉगटांड़ में प्रस्तावित पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय अंतर्गत योजना को धरातल में लाने हेतु सक्रियता उनके पुत्र घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की सक्रियता दिखाने लगे हैं। सोमेश के विधायक बनते ही सर्वप्रथम उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डीपीआर बनाने हेतु स्नो फाउंटेन कांस्टेंट के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह एवं अक्षय प्रताप साथ में घाटशिला आंचल कर्मचारी किशन राय, अंचल अमीन सुरेश रजक के सहयोग से प्रस्तावित 35 एकड़ जमीन का पहले 30 एकड़ और बुधवार को 5 एकड़ की जमीन मापी कर चिह्नित किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बहुत जल्द इसका लैंड लेवल को लेकर सारे प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए डीपीआर बनाया जाएगा। उसके बाद योजना टेंडर की प्रक्रिया में...