छपरा, मार्च 10 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। भोजपुरी पूर्वी धुन के जनक व गायक कवि पंडित महेंद्र की जयंती समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजन 16 एवं 17 मार्च को जलालपुर प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। जिला प्रशासन के स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पांच मार्च को आयोजन समिति के साथ बैठक हुई थी जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी के अलावा स्मारक समिति के सदस्य मौजूद थे। इस संबंध में स्मारक समिति के संयोजक कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी, पंडित महेंद्र मिश्र के पौत्र रामनाथ मिश्र, प्रपौत्र विनय कुमार मिश्र, विवेकानंद तिवारी, प्रो. सुरेश कुमार मिश्र, नागेंद्र राय सहित अन्य ने बताया कि 16 मार्च को सुबह दस बजे महेंद्र मिश्र के स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसी दिन साढ़े दस बजे प्रखंड मुख्यालय में चित...