नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को उनकी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पंडित पंत भारतीय राजनीति के महान नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन और कार्यों से प्रेरित होकर आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। यहां शिवराज सिंह नेगी, पूरन मेहरा, ईश्वरी बहुगुणा, मोहन राणा, मनोज कुमार, टीके शर्मा, ललित कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...