आगरा, नवम्बर 14 -- कासगंज जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय गांधीमूर्ति पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम पं. नेहरू के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि नेहरू जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। प्रधानमंत्री मंत्री बनने के बाद भारत के क्रमबद्ध विकास के लिए पंचवर्षीय‌ योजनाओं की नींव रखी, जिससे भारत कृषि व औद्योगीकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपालसिंह राजपूत ने कहा कि भारत की विदेश नीति को आकार देने से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अमित यादव एडवोकेट, महेंद्रसिंह एडवोकेट, गुलफान सिंह, दीप कुमार पांडेय, अर्चिका मिश्रा, प्रतिभा सिह, रजनी, शैल कुमारी, किरन, अखिलेशपाल, अभिषेक वाल्मीकि, विक्रमजीत, मनोजकुमा...