शामली, मई 28 -- कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने कैम्प कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि देश में नवरत्न कंपनियों की स्थापना से लेकर भाखड़ा बांध के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान रहा है। आधुनिक भारत के निर्माता की नींव में उनके योगदान और विज्ञान प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में किए ...