बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- पंडित दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन देश के लिए किया समर्पित पुण्यतिथि पर भाजपा के लोगों ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि फोटो 11 शेखपुरा 01 - पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते भाजपा के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाजिदपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया गया। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएस डा मृगेन्द्र प्रसाद सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंत्योदय की शुरुआत इनके द्वारा किया गया है, जो समाज के सबसे पिछले पायदान के व्यक्ति का जीवन संवारने का मूलमंत्र है। पहले जनसंघ की स्थापना हुई और फिर जनसंघ ही भाजपा...