पटना, फरवरी 11 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श है। उनका अंत्योदय दर्शन वंचितों के उत्थान के लिए पथ-प्रदर्शक है। सरावगी बुधवार को पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल की जो विचारधारा थी, उसको आगे बढ़ाने का काम देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी पार्टी कर रही है। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.