खगडि़या, फरवरी 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान क ो लेकर पार्टी पदाधिकिारयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने की। बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री नीतीश कुमार ने किया। मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी रविंद्र रंजन तथा कार्यक्रम के प्रभारी सरोज झा उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त, सक्रिय एवं वैचारिक रूप से समृद्ध बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्ध...