किशनगंज, फरवरी 12 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा भातढाला पोखर के समीप समाज व राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 57वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ नें पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नें दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें, वन्देमातरम के नारे लगाए। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अरुण सिंह, वरिरष्ठ नेता नरेश जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल महराज, धनंजय सिंह, भाजपा नेता अमित सिन्हा,उपाध्याय अजय राय,महामंत्री देवाशीष विश्वास,सनी झा, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण झा,महिला मोर्चा अध्यक्ष चंदना मजूमदा...