रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पुष्पांजलि अर्पित की। साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे, जिनका इस दुनिया से असमय जाना देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए अपूरणीय क्षति थी। उन्होंने गरीबी और अभाव के जीवन को बड़े नजदीक से देखा था। इसलिए, उन्होंने भारत को सशक्त बनाने के लिए अंत्योदय का मंत्र दिया। साहू ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और चिंतन का अनुसरण करते हुए देश की सेवा में जुटे ह...