श्रावस्ती, फरवरी 11 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भिनगा के अरविंद उत्सव पैलेस में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला मौजूद रहे। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि समर्पण दिवस विशेष रूप से भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और योगदान को याद किया जाता है। पंडित उपाध्याय अपने विचारों और दूरदृष्टि से लोगों को प्रेरित करते हैं। वह एक मजबूत राष्ट्र की अवधारणा में विश्वास रखते थे, जो एक मजबूत विश्व के निर्माण में योगदान देता है। उ...