गिरडीह, फरवरी 12 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। झारखंड धाम स्थित विवाह भवन में बुधवार को भाजपाईयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समपर्ण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा नेता सह पुर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह व ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया। सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर बोलते हुए कहा की समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर कर रहे लोगों का उत्थान करना उनका सपना था। कहा कि आज सम्पूर्ण देश में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी लोग समपर्ण दिवस के रूप में मना रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पुरे राष्ट्र के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.