लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर इलाके में पंडित खेड़ा के बजरंग सिटी मोड़ के पास खुल रही शराब की दुकान के विरोध में शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुरुष भी प्रदर्शन में शामिल रहे। पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दावा किया कि अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान जहां खोली जा रहा है, उससे महज 20 मीटर की दूरी पर मंदिर है। यहां शराब की दुकान खुलना न सिर्फ अस्था के विरुद्ध है, बल्कि मंदिर जाने वाले लोगों, खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा को खतरा होगा। लोगों का कहना है कि इस ठेके का लाइसेंस किसी और स्थान का जारी किया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा उसे तय स्थान पर न खोलकर यहां पर खोला जा रहा है। इस मौके पर पार्षद के पुत्र संजय गुप्ता ने भी लोगों की मांग का समर्थन किया। कहा कि इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.