लोहरदगा, सितम्बर 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि का दूसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। लोहरदगा थाना परिसर स्थित जय मां दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल, बरवाटोली मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर, वीर शिवाजी चौक सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ नवाड़ीपाड़ा बौली बगीचा आदि स्थानों में चल रहे चंडीपाठ के दौरान वहां के आचार्य और भक्तजनों द्वारा ज्ञान और तप की देवी मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा की गई। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान व तप की देवी कहा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी सफेद साड़ी धारण करती हैं।उनके दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आलस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.