पटना, नवम्बर 5 -- सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर पंज प्यारों की अगुआई में गुरु का बाग गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इससे पहले मंगलवार को विशेष दीवान सजाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद सजे विशेष दीवान में रागी जत्था, तरणतारण से आये कवीशरी जत्था भाई मुख्तियार सिंह,टाटा नगर के भाई गुरदीप सिंह लखनऊ के भाई गुरमीत सिंह, अमृतसर दरबार साहिब के भाई सुखजीत सिंह ने शबद कीर्तन पेश किया। कथा वाचक ज्ञानी दलजीत सिंह ने कथा कही। जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास किया। जिसके बाद पंज प्यारे और झुलते निशान साहिब की अगुआई में गुरु का बाग गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में सिख संगत गुरुजी का गुणगान करते चल रहे थे। गुरु का बाग से अशोक राजपथ के रास्ते मालसलामी, हाजीगंज होते हुए देर...