संभल, अप्रैल 10 -- संभल। पंजा कुश्ती को ग्रामीण खेलों में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को पंजा कुश्ती संघ द्वारा राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुल एवं त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल, कल्याणपुर में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 12 से 14 अप्रैल तक मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में संभल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में सब-जूनियर वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मनोज, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद साद, जूनियर वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन, 55 किलोग्राम में नितेश कुमार, 60 किलोग्राम में मोहम्मद मुसिब, सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रशांत सागर शामिल हैं। वहीं दिव्यांग ...