सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। खालसा पब्लिक स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। किंग ऑफ द टेबल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने पंजे की ताकत का प्रदर्शन किया और पदक जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिससे विजेताओं की घोषणा करते हुए सचिव मोहित शर्मा ने नगद पुरस्कार वितरित किए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन भी किया गया, जो एक से चार जनवरी को आगरा में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में अनिष्का, ध्रुवेश, कुलभूषण और दीक्षा मुख्य निर्णायक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...