नई दिल्ली, फरवरी 23 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला है। ढांडा ने कहा कि नायब सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। ऐसा फर्जीवाड़ा करते वक्त उन्हें कम से कम उस पद की गरिमा का तो ख्याल रखा होता। यह बेहद शर्मनाक है कि पंजाब में भाजपा की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया कि वे किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, और दूसरी तरफ अपनी 'घटिया राज...