चंडीगढ़, सितम्बर 3 -- पंजाब सरकार ने बाढ़ के चलते बिगड़े हालातों और लगातार बारिश के बीच सूबे में सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 7 सितंबर तक बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की। उन्होंने 'एक्स' पर कहा, 'मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक सात सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।' बैंस ने कहा, 'सभी से स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध है।' इससे पहले सरकार ने तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.