नई दिल्ली, जुलाई 3 -- आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के तीन साल से अधिक के कार्यकाल में आज सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को आज दोपहर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस विस्तार के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है। संजीवअरोड़ा को कौन-सा विभाग मिलेगा, इसका आधिकारिक ऐलान शपथ ग्रहण के बाद होगा। सूत्रों के अनुसार, अरोड़ा को शहरी मतदाताओं से जुड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि अरोड़ा को विभाग देने के लिए एक मौजूदा मंत्री से विभाग छीना जा सकता है और कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। एक मंत्री को हटाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। यदि ऐसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.