नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद विपक्ष आशंका जता रहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार कभी भी गिर सकती है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का भी बयान सामने आया है। मनीष तिवारी ने मंगलवार को कहाकि अगर पंजाब में कोई राजनैतिक अस्थिरता आती है तो राष्ट्रीय स्तर पर इसके परिणाम बहुत गंभीर होंगे। तिवारी ने कहाकि यह दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार ने कभी पंजाब को नहीं समझा और कभी समझेगी भी नहीं। असल में पंजाब एक अलग भावना, अलग अलग संस्कृति और अलग तालमेल वाला राज्य है। इसके अलावा यह एक अलग लय पर चलता है। सीमावर्ती प्रदेश पर ध्यान दे केंद्रमनीष तिवारी ने आगे कहाकि सीमावर्ती प्रदेश होने के नाते इसे बहुत सावधानी से हैंडल करने की जरूरत है। केंद्र को चाहिए कि सीमावर्ती राज्यों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.