रामपुर, सितम्बर 25 -- कोरोना कॉल में राह चलती एंबूलेंस को ऑक्सीजन का सिलेंडर उपलब्ध कराकर कई की जान बचाने वाली रामपुर की वीर खालसा सेवा समिति अब पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी है। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऐसे क्षेत्रों में जाकर सेवा कर रहे हैं, जहां चार पहिया वाहन क्या दुपहिया वाहन पहुंचने में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वीर खालसा सेवा समिति के सदस्य पिछले सप्ताहभर से पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंदों की सेवा कर रहे थे। वे बुधवार को ही लौटे हैं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खाद्य सामग्री, कंबल, रजाई, गेहूं आदि वितरण समिति द्वारा किया गया है। समिति के साथ सेवा सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, करण दीप सिंह एडवोकेट, अमनदीप सिंह, नारायण सिंह, मनदीप सिंह, इंद्रजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.