अलीगढ़, सितम्बर 29 -- पंजाब बाढ़ का असर: धान के दामों में उछाल, 3050 पहुंचा भाव n मंडी में इस समय तेजी से बढ़ रही है धान की आवक n सुगंध, शरबती समेत सभी वेराइटी में 100 से 150 रुपए की बढ़त अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पंजाब की बाढ़ के चलते यूपी में धान की रेट में पहले से तेजी देखी जा रही है। इस समय धनीपुर मंडी में धान की आवक तेजी से हो रही है। धान के मूल्य में भी बीते वर्ष से तेजी देखी जा रही है। धान की कीमत 3500 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच सकती है। धनीपुर मंडी में धान की इतनी आवक हो रही है कि जाम की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने इसके चलते धान की आवक और लोडिंग का समय बना दिया है। आढ़ती जयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को एक लाख बैग मंडी में थे। चारों तरफ धान ही धान नजर आ रहा है। इस समय सितंबर माह में ही धान की कीमत में भारी उछाल आया है। शनि...