जमशेदपुर, जनवरी 19 -- जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में पंजाब से आए हुए पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी एवं उनके साथ आए सभी लोगों को शाल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी ने अपने संबोधन में कहा कि ऑनलाइन कुछ लोग माहौल को खराब करने का प्रयास किया जाता रहा है जबकि ऑफलाइन हम सब एक हैं हम सब लोग एक दूसरे के पर्व में आते और जाते हैं उन्होंने हिंदू मुस्लिम सिख इसाई एकता का संदेश देते हुए श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी तक किए गए कार्यों की बेहतर तरीके से जानकारी दी इस मौके पर उनके साथ आए मोहम्मद शकील मुस्तकीम कौशिक रजा काजी मोहम्मद अफजल को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...