बुलंदशहर, मार्च 8 -- नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा किसानों के हित में ऋण मुक्ति शिविर लगाया गया। शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड के बकायेदारों को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ मिला। बुलंदशहर से आये चीफ मैनेजर सुरेश चंद्र, हिमांशु श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रबंधक शिकारपुर, अमित चौधरी वरिष्ठ प्रबंधक अहमदगढ़, शैलेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक सतबरा, बृजपाल नागर जखेता ने पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को ऋण मुक्ति शिविर योजना के बारे में बताया। इस दौरान खंडवाया, अहमदगढ़, सतबरा, जखैता, दौलतपुर, महमूदपुर, चिखल, जलालपुर, समनपुर आदि गांव के लोग मौजूद रहे। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया की क्षेत्र में लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.