प्रयागराज, नवम्बर 27 -- पंजाब के सेवानिवृत्त डीजीपी के साथ संगमनगरी में बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन के समय ड्यूटीरत दरोगा ने बदसलूकी की। परिचय देने के बावजूद दरोगा ने वीआईपी पास लेकर आने की बात कही। पूर्व डीजीपी शशिकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'एक्स' पर पोस्ट कर शिकायत की है। उन्होंने पुलिसवाले के इस व्यवहार से आहत होकर कड़वा अनुभव मिलने की बात भी लिखी है। मामले की जानकारी होते ही प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के आलाधिकारियों में भी खलबली मची है। डीसीपी नगर ने मामले की जांच का निर्देश दिया है। पंजाब के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी शशिकांत वर्ष 2012 में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अक्तूबर 2011 से जून 2012 तक डीजी जेल भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी पंजाब में एंटी ड्रग अभियान में सक्रिय हैं। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.