नई दिल्ली, जुलाई 19 -- पंजाब में खरड़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने एक चौकानें वाला फैसला लेते हुए आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा स्पीकर को भेज दिया है। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ तो पंजाब में एक और उप-चुनाव होगा। अनमोल गगन मान ने एक्स पर लिखा कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।सिंगर और एक्टर थीं, पहली बार में ही चुनाव जीत मंत्री बनी अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। 2022 विधानसभा चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.