भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता केंद्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब में भागलपुर की बेटी ने नाम रोशन किया गया है। भीखनपुर निवासी सोनल ने केंद्रीय विवि, पंजाब में सोशियोलॉजी के एमए परीक्षा में गोल्ड प्राप्त किया है। वह 2024 की सोशियोलॉजी विषय में विवि टॉपर बनी है। वह निर्मल कुमार सिंह और वीणा सिंह की पुत्री हैं। 11 मार्च को विवि में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने सोनल को गोल्ड मेडल दिया। सोनल की प्रारंभिक शिक्षा माउंट असीसी भागलपुर से हुई है। जबकि स्नातक की डिग्री दिल्ली विवि से हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.