चंडीगढ़, जून 24 -- लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। पार्टी कैंडिडेट संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है और अब वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। कारोबारी संजीव अरोड़ा को इसकी एवज में पंजाब सरकार में मंत्री बनाए जाने की तैयारी है। यही नहीं चर्चा है कि एक महिला समेत दो और नेताओं को मंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा एक मंत्री की छुट्टी होने के भी कयास लग रहे हैं। फिलहाल पंजाब में 16 मंत्री हैं, जबकि 18 बनाए जा सकते हैं। इस तरह एक के इस्तीफे के बाद तीन नेताओं की जगह बचेगी। देखना होगा कि संजीव अरोड़ा के अलावा किन दो नेताओं को कैबिनेट में हिस्सा मिलता है। AAP सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार में पंजाब के मालवा और माझा क्षेत्र के एक-एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि पंजाब में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.