नई दिल्ली, जून 20 -- शुभमन गिल के क्रिकेट करियर के एक नए चैप्टर का आगाज होने जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से लीड्स में शुरू होने वाला है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट टीम की कमान 25 साल के शुभमन गिल संभालने जा रहे। इसी के साथ आरंभ हो रहा भारतीय क्रिकेट का एक नया युग भी। लीड्स टेस्ट से पहले गिल की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही। अभी मूंछें भी नहीं आई हैं। शुरुआती किशोरावस्था की तस्वीर। गिल की तस्वीर को शेयर किया है पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने जो अब वायरल हो रही है। एसोसिएशन ने लीड्स टेस्ट से एक दिन पहले गुरुवार को गिल की शुरुआती किशोरावस्था की तस्वीर को एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। तस्वीर संभवतः तब की है जब गिल 12-14 साल के रहे होंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने लिखा, 'पंजाब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.