जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी के हेड कोच ओवेन कॉयल ने मोहम्मडन एससी पर 1-0 की जीत पर संतोष जताते हुए कहा कि अगले घरेलू मैच में टीम को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने जीत को "शानदार तीन अंक" बताते हुए कहा कि टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन फिनिशिंग में और धार लाने की जरूरत है।कॉयल ने तलाल, मेसी, सनन और ऋत्विक के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की और कहा कि कम प्री-सीजन के बावजूद खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब एफसी के खिलाफ मुकाबले में घरेलू दर्शकों के समर्थन का पूरा लाभ उठाकर जीत की लय बरकरार रखना जरूरी होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...