फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद। आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला होली का त्योहार का सभी समुदायों में विशेष महत्व है। यह त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। देश की आजादी के बाद पाकिस्तान से आकर फरीदाबाद में आकर बसे पंजाबी समुदाय के लोग कुछ विशेष तरह से होली मनाते हैं। होलिका दहन वाले दिन मन बनाए जाते हैं। मन एक प्रकार की मीठी रोटी होती है और इनमें गुड़ एवं चीनी मिलाई जाती है। इन्हें होलिका दहन वाली आग में ही बनाया जाता है। होली मनाने का यह तरीका इसलिए भी अलग है, क्योंकि गुड़ व चीनी रोटी में धागे को लपेटा जाता है। मान्यता है कि यह धागे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। एनआईटी दो निवासी योगेश भाटिया ने बताया कि होलिका की आग में रोटी पूरी तरह पक जाती है और होलिका की आग में प्रहलाद की तरह की धागे को भी कोई नुकस...