फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर की व्यस्त पंजाबी मार्केट में शनिवार शाम खरीदारी के दौरान एक महिला के पर्स से 30 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी गिरधर सिंह चौहान की पत्नी कश्मीरी ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी 2026 को वह अपनी सहेली रमा गुप्ता के साथ शाम करीब 4:30 बजे शादी की खरीदारी के लिए मैन मार्केट बल्लभगढ़ आई थीं। जब वे दोनों पंजाबी मार्केट के अंदर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात महिला ने उन्हें पर्स संभालकर रखने की बात कही। शक होने पर कश्मीरी ने तुरंत अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखा मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये गायब मिले। हालांकि बाद में दूसरे बैग की जांच करने पर मोबाइल फोन मिल गया, लेकिन पर्स में रखी नकदी न...