हापुड़, मई 4 -- ठग ने पंजाबी गायक के शो का पास दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठग की घटना को अंजाम दिया है। लोग ठगों के झांसे में आकर अपनी कमाई गंवा रहे है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला गाजियाबाद के राजनगर सैक्टर तीन निवासी अंकित विझ ने बताया कि पबला रोड पर स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है। 26 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का शो होना था। शो के दो टिकट बुक करने के लिए शुभम गुलिया को फोन कर दो टिकटों को बुक कराने की बात की थी। इसके बाद शुभम ने दो टिकट बुक करने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद विजय कुमार नाम के एक व्यक्ति के खाता में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। आरोप है कि शुभम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.