बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। नगर की पंजाबी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित चल रही है। जिससे लोगों को पानी की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है। परेशान कॉलोनी की महिलाओं ने नगर पालिका की विरुद्ध खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया। आपूर्ति बाधित होने से परेशान महिलाओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। जब कभी आता है तो पानी में प्रेशर नहीं होता है। जिसके चलते हैंडपंप आदि से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर ले जाना पड़ रहा है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है,लेकिन अधिकारी आते हैं और केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जब सर्दी के मौसम में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, तो गर्मी में क्या हाल होगा। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह धरने पर बैठने को मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.