हरिद्वार, फरवरी 7 -- नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार आरोपी अब भी फरार हैं और दो के पास लाइसेंसी हथियार हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार कृष्णपाल पर हमले के बावजूद चार आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनके परिवारों को जान का खतरा है। इस मामले में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया गया कि मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद की शिकायत पर जांच के दौरान 28 जनवरी को पंजनहेड़ी की उषा टाउनशिप में गोलीकांड की घटना हुई थी। इस मामले में सुधानंद को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन बाकी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस दौरान अमित चौहान, ग्राम प्रधान प्रदीप ...