नई दिल्ली, फरवरी 20 -- टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू पंच EV फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस नए मॉडल को पुराने की तुलना में 1.85 रुपए सस्ती है। साथ ही, अब इसकी रेंज भी पहले से ज्यादा है, क्योंकि कंपनी ने इस में बैटरी पैक को बड़ा दिया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी सेफ्टी रेटिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलेगी। दरअसल, इस मॉडल को कंपनी ने पंच फेसलिफ्ट के ICE प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिसे भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ऐसे में उम्मीद है कि पंच EV फेसलिफ्ट को भी आसानी से 5-स्टार रेटिंग मिल जाएगी। पंच EV के पुराने मॉडल को भी भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। साल 2024 में पंच इलेक्ट्रिक को भारत NCAP में क्रैश टेस्ट के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। इस कार ने इस टेस्...