रामपुर, जनवरी 3 -- गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख समुदाय दृारा शुक्रवार को शास्त्री नगर से धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने जमकर गुरु के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ शास्त्री नगर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारो की रहनुमाई में शुरू हुआ, जो तोपखाना रोड ,मछली बाजार, फर्राश खाना, हामिद गेट, सर्राफा बाजार, पुरानी तहसील, नसरुल्ला खान से होता हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री कलगीधर खालसा मौहल्ला (हाथी खाना), ईदगाह गेट, शौकत अली रोड से होते हुए राधा रोड से होकर सिविल लाइन्स स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पहुंचकर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के कलाकारों ने अपने हैरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.