शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर महानगर में गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा खालसा साजना दिवस ( बैसाखी ) को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन चार खंबा पंजाब सर्विस स्टेशन से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पंच प्यारों की अगवाई में प्रारंभ किया गया। नगर कीर्तन चार खंबा, केरूगंज, चौक, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समाप्त हुआ। रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरु नानक कन्या पाठशाला व खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में करतब किए गए। शोभायात्रा में विशेष रूप में आगरा से आए चार साहिबजादे खालसा ग्रुप के सिंह द्वारा हैरत अंगेज करतब का प्रदर्शन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.