रांची, मई 20 -- बुंडू, संवाददाता। प्रखंड के पंच परगना उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण रखा गया था। प्रतियोगिता में वर्ग छह से लेकर वर्ग 10 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण को लेकर कई आकर्षक पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार अलीशा कुमारी, दूसरा पुरस्कार बुनेश्वर महतो और तीसरा पुरस्कार चंदा कुमारी को दिया गया। विजेताओं को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, सजल कुंडू, बसंती देवी, संतोष महतो, सत्येंद्र सिंह, अरुण महतो, प्रकाश महतो, पंकज प्रमाणिक, रानी कुमारी, मंजुला, भीम महतो, देवेश्वर मुंडा, सुजाता कुमारी के अलावा शिक्षक और विद्यालय कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.