गिरडीह, मार्च 31 -- गिरिडीह। सदर प्रखंड के कोवाड़ हटिया मैदान में पंचायत सहायक संघ की बैठक रविवार को हुई। संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान एवं प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पंचायती राज मंत्री दीपीका पांडेय तथा पंचायत सहायक प्रदेश संघ के अध्यक्ष मिथुन के प्रति आभार प्रकट किया गया। यह आभार पंचायत सहायकों ने लंबित मांगों के पूरा होने पर जताया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने बताया कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया गया। पंचायत सहायकों को प्रोत्साहन राशि की जगह 2500 रूपया महीना मानदेय सरकार ने तय किया है। एक साथ तीन माह का 7500 रूपया सभी पंचायत सहायकों को भुगातन भी कर दिया गया है। इसीको लेकर बैठक की गई और आभार प्रकट किया गया। बैठक में प्रदीप कुमार वर्मा, संतोष पाण्...