मऊ, जनवरी 20 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार पर सोमवार को पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के जिला ग्रोवांस मैनेजर आयुष्मान भारत सुजीत सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि शासन की मंशा अनुसार अब पंचायत सहायक अपने ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी अंत्योदय कार्ड धारक एवं 2011 की सर्वे सूची में चयनित सभी लाभार्थियों, 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा था। लेकिन अभी भी कई ऐसे लाभार्थी शेष हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया जा सका है। इसके लिए शासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित कर सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा ...